श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यूगांडाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से कोकेन की 84 कैप्सूल बरामद किया है. जिसकी कीमत रू 10.22 करोड़ बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को यूगांडा से एक यात्री मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्टम अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो शक हुआ कि उसने ड्रग्स के कैप्सूल निगले थे. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने ड्रग्स के कैप्सूल निगले है. कस्टम अधिकारियों ने अदालती निर्देशानुसार डॉक्टर की निगरानी में उसके शरीर से 84 कैप्सूल बरामद किया. बरामद ड्रग्स 1.022 किलो सफेद पाउडर कोकेन या मेथाक्विंनाल होने की आशंका है.
इस यूगांडाई नागरिक को NDPS कानून के अंतर्गत गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.


