चेंबूर में राष्ट्र संत गाडगेबाबा जयंती पर राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्र संत गाडगेबाबा जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से गत दिनों चेंबूर आशिष तालाब के पास पार्टी कार्यालय में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय और लोकप्रिय विधायक सना मलिक दीदी भी मौजूद थी। यह कार्यक्रम पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले के आदेश पर आयोजित किया गया था।

रक्तदान शिविर में महाराष्ट्र अध्यक्ष – मुरलीधर गायकवाड़ , महाराष्ट्र उपाध्यक्ष – मांजापा गौड़ा , महाराष्ट्र प्रवक्ता – विजय क्षीरसागर , महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख – अजय ठोंम्बे, महाराष्ट्र सचिव श्रीमती सविता संजय लांडगे मुंबई प्रदेश अध्यक्ष संजय लांडगे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसके अलावा मुंबई के उपाध्यक्ष गौतम गायकवाड़, मुंबई के अध्यक्ष धनराज जोगदंडे भी मौजूद थे।

शिविर का आयोजन मुंबई प्रदेश के युवा अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क नामदेव साबले ने किया था। इस कार्यक्रम में समस्त युवा कमेटी उपस्थित थी। कार्यक्रम में अणुशक्ति नगर तालुका सचिव वेंकटेश गोसाई, वार्ड अध्यक्ष 147 अक्षय तुपेरे, वार्ड अध्यक्ष 154 समर कनोजिया, वार्ड महासचिव – किरण गौड़ा, वार्ड 155 – आनंद खंडागले, सहित परिवार के सदस्य, मित्र और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम के बाद कुछ अन्य दलों के कार्यकर्ताओ ने पार्टी में प्रवेश किया । जबकि रवींद्र कसबे को मुंबई महासचिव के रूप में चुना गया था। इसके अलावा, जोगेश्वरी तालुका अध्यक्ष प्रकाश सकट को नियुक्त किया गया। इस रक्तदान शिविर में जाने माने वरिष्ठ समाजसेवक सुरेश विद्याग़र ने अपने जीवन में २५ वीं बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, वित्तीय सुधार योजना राज्य कैबिनेट के सामने आएगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने...

मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत, सेंट्रल रेलवे CSMT-कल्याण रूट पर शुरू करेगा 12 नई एसी लोकल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के...

मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में बम धमाके की...

मुंबई में 3 साल में 1.33 लाख टीबी मरीज, मालाड सबसे ज्यादा प्रभावित; महाराष्ट्र में 6.12 लाख मामले दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)...