महाराष्ट्र में आईएमडी ने जारी की हीट-वेव की चेतावनी.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, कोकण समेत पूरे महाराष्ट्र में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में हीट-वेव आ सकता है और इसके लिए नागरिकों को घर से बाहर निकलते समय साथ में पीने का पानी अवश्य रखना चाहिए.

सांताक्रूज में सोमवार की दोपहर अधिकतम तापमान 38.40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिए गए पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई और राज्य के कोकण इलाके में इस समय अत्यधिक गर्मी और उमस भरा मौसम दर्ज किया जा रहा है. नागरिकों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है. राज्य में गर्मी शुरू हो गई हैं और पिछले कुछ दिनों से मुंबई सहित पूरे राज्य में दिन का तापमान नाटकीय रूप से बढ़ रहा है. तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में कोकण के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. परिणामस्वरूप, राज्य के शेष इलाकों में शुष्क एवं बंजर मौसम रहेगा. ठाणे , पालघर, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए आज ‘लू’ की चेतावनी जारी की गई है, आईएमडी (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल भी गर्मी जारी रहेगी और तापमान उच्च बना रहेगा. इसलिए मौसम विभाग ने नागरिकों को धूप से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है.

पूरे राज्य में गंभीर तापमान की चेतावनी जारी की गई है और अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. फरवरी महीने में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...