सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

राज्य के वाशिम शहर के अकोला नाका स्थित एक दुकान पर आइसक्रीम खरीदने गई 7 साल की बच्ची पर दुकानदार द्वारा ही दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
देवेंद्रसिंह ठाकुर (थानेदार , वाशिम सिटी पुलिस) ने बताया कि जब उक्त आरोपी को अदालत में पेश किया गया, तो उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश अदालत ने दिया है. आरोपी युवक की उम्र उम्र 19 साल है . पुलिस मामले की जांच कर रही है.


