मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड के सहायक शिधावाटप अधिकारी कार्यालय क्रमांक 35 ई के सुरेश खोलम अपनी दीर्घ सेवा के उपरांत 28 फरवरी 2025को सेवानिवृत्ति हो गए। इस उपलक्ष में उनके सेवानिवृत्ति पर मुलुंड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुलुंड भारतीय जनता पार्टी के आमदार मिहिर कोटेचा, पत्रकार जयेश पांडे, संतोष जैसवार, समाज सेवक सुलभ जैन, रवि नाईक, अ.शि.वा दुकानदार भी उपस्थित थे । वालजी पटेल, रमेश जैसवाल, बृजेश जैसवाल, और अधिकारी विशाल गोसावी राशन अधिकारी मुलुंड भी मौजूद थे।शिधावाटप के विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि वे बहुत ही सीधे-साधे और विनम्र स्वभाव के अधिकारी थे ।उनके कार्यकाल में उन्होंने जनता के किसी भी व्यक्ति को यथासंभव मदद से वंचित नहीं रखा।ज्यादा तर सभी लोगों का काम वे निस्वार्थ भाव से कर दिया करते थे। जिस किसी का डॉक्यूमेंट आधा- अधूरा रहता था उसके लिए क्या करना है ? कौन सा डॉक्यूमेंट लगेगा ? इसकी जानकारी भी देते थे । शिधावाटप का कोई भी काम हो वे यथासंभव पूर्ण करके जनता की मदद करते थे। यही कारण था वे जनता में लोकप्रिय थे। उपस्थित मान्यवरों ने सुरेश खोलम को स्वास्थ एवं दीघार्यु होने की शुभकामनाएं दी।


