मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस समय जोर-शोर पूरे मुंबई में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर पूर्ण उत्साह से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में मुंबई की सभी 36 विधानसभाओं के 100 कॉलेजों के बाहर महाविद्यालय के 18 से 25 आयु के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए आज बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके उत्तरदायित्व पर ध्यान देना चाहिए । 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होगी और उसके लिए यह आवश्यक है कि वो विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा से जुड़े। आज देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, माय भारत प्लेटफार्म, नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल जैसी अनेक योजनाएं युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं। तो “युवा जहां, हमारा अभियान वहाँ” के अन्तर्गत एक अनूठी पहल करते हुए हमने आज मुंबई की सभी 36 विधानसभाओं के 100 कॉलेजों में सदस्यता अभियान का आयोजन किया जहां 18 से 25 आयु के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान में भाजयुमो मुंबई, जिला, मंडल वॉर्ड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभाग लिया।


