मुंबई वार्ता/मनोज

विक्रोली स्थित अभय एजुकेशन सेंटर के राजश्री साहू लॉ कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया। लड़कों के लिए एक लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट और लड़कियों के लिए बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि विधि की पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों में पढ़ाई का तनाव कम करने और उनमें आनंददायी माहौल बनाने के लिए प्रतियोगिता की पहल की गई है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक सचिन काटे, मंगेश जावलेकर, कैलाश आगवने, लाल तेजवानी, हेमंत मोरे सर के साथ ही रिचा चौरसिया, सोनाली पवार, कृपा जोशी मैडम एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ सदस्य भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित थे।


