मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में अगले महीने 9 से 13 अप्रैल तक मानस परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा संकल्पित अखण्ड श्री रामचरितमानस हवन भण्डारा कार्यक्रम की तैयारियां मुंबई में जोरों से शुरू है।
इस कार्यक्रम में हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामायण धारावाहिक के मशहूर निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रामानंद सागर के सुपुत्र प्रेमसागर को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण दिया गया।
बता दें कि इस समय डी डी चैनल पर कागभुशुण्डि की रामायण चल रहा हैं मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोदकुमार पाण्डेय ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मुंबई से 150 मानस मण्डलों के प्रतिनिधि 8 अप्रैल को कुर्ला टर्मिनस से ट्रेन से रवाना होंगे, अयोध्या में हजारों रामभक्त मानस मण्डल ,साधू संतो महंतो के लिए मानस पाठ के पूर्णाहुति,हवन के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन हनुमान जयंती को ,अयोध्या में पौराणिक सुग्रीव किला में संपन्न होगा। इस आयोजन की तैयारी मुंबई में जोरों से शुरू है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी मानस परिवार सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में अखंड श्री रामचरित मानस, हवन और भंडारा का आयोजन किया गया था।


