पश्चिम रेलवे की दो महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन.

Date:

● पश्चिम रेलवे नारीशक्ति की अदम्य भावना को सलाम करती है.

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

भारतीय रेल महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे आगे रहा है, उन्हें अपना कौशल और सामर्थ्‍य दिखाने के अवसर प्रदान करता है। रेलवे में नारी शक्ति की भूमिका बहुआयामी है और संगठन के विकास और सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में, पश्चिम रेलवे की महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने टिकट रहित यात्रा से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति दिखाई है। मुख्य टिकट निरीक्षक/सूरत श्रीमती नयना पटेल और उप मुख्य टिकट निरीक्षक/दादर श्रीमती मल्लिगा, ऐसी दो कर्मचारी हैं, जिन्होंने इस कार्य में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है।

वे दोनों क्रमशः गैर-उपनगरीय और उपनगरीय खंड में टिकट चेकिंग में सबसे अधिक राजस्‍व हासिल करने में सफल रही हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे में महिलाओं ने रूढ़ियों को तोड़ा है और खुद को साबित किया है। मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीमती नयना पटेल ने 2024 में असाधारण सेवा और कार्य का प्रदर्शन करते हुए अपने दृढ़ संकल्प और बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता का परिचय दिया। उनके अथक प्रयासों से पश्चिम रेलवे के गैर-उपनगरीय खंड पर 4,470 से अधिक अनधिकृत यात्रियों का पता लगाकर टिकट जांच से लगभग 33 लाख रुपये की रिकॉर्ड तोड़ आय हुई, जबकि पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड की देखरेख करने वाली उप सीटीआई/दादर श्रीमती मल्लिगा ने जनवरी से दिसंबर, 2024 तक प्रभावशाली परिणाम प्राप्त किए, टिकट रहित यात्रा के लगभग 7,820 मामलों का पता लगाया और कैलेंडर वर्ष 2024 में 21.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया।

विनीत ने बताया कि श्रीमती नयना पटेल और श्रीमती मल्लिगा की असाधारण समर्पण, सतर्कता और राजस्व संरक्षण तथा यात्री अनुपालन के प्रति प्रतिबद्धता ने अन्य महिला कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कार्य नीति का अनुकरण करने की प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्लोरा फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश।

■ पूर्व डिप्टी मेयर बाबूभाई भवानजी समेत पदाधिकारियों को...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, साउंड बैरियर का हिस्सा SV रोड पर गिरा; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन...

महापौर रितू तावडे ने कर्मचारियों के साथ मनाया ‘कृतज्ञता की राखी’ का पर्व।

■ विधायक चित्राताई वाघ की मौजूदगी में महापौर बंगले...