सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री लगभग 40 टन राहत सामग्री लेकर 31 मार्च 25 को यांगून पहुंचे।


आईएनएस करमुक और एलसीयू 52 लगभग 30 टन राहत सामग्री लेकर 30 मार्च 25 को श्रीविजयपुरम से रवाना हुए और 01 अप्रैल 25 को सुबह यांगून पहुंचे।
यहां चल रहे राहत प्रयासों को और मजबूत करते हुए, भारतीय नौसेना के जहाज घड़ियाल को चावल, खाद्य तेल और दवाओं सहित लगभग 440 टन वजनी राहत सामग्री से लादा जा रहा है। पहली प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि म्यांमार में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के अपने संकल्प में हमारा संकल्प दृढ़ है।


