मुंबई वार्ता संवाददाता

मालाड के डिंदोशी इलाके में गत 30 मार्च को कुछ मुस्लिम युवकों ने भगवा झंडा फहराने पर आपत्ति जताते हुए हिन्दू युवकों से मारपीट की। इसी मामले में भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत पुलिस को दी है।


कुरार पुलिस थाने में राजहंस सिंह ने इस संबंध में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और घटना की गहन जांच की मांग की। राजहंस सिंह ने दोनों समुदायों के बीच विवादास्पद बयान और भ्रम पैदा करके स्थानीय वातावरण खराब करने वालो के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई करने की मांग की है ।


इस मामले पर राजहंस सिंह ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष मेधेकर की उपस्थिति में बड़ी संख्या में जिले, वार्ड के महिलाऔर युवा कार्यकर्ता कुरार पुलिस स्टेशन में उपस्थिति थे।


