मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

शिवसेना (शिंदे) गुट के विधायक बालाजी किनिकर ने बुधवार को शहर की जनता और अपने कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाले से मुलाकात की। इस दौरान शहर में पानी की किल्लत, टूटी सड़कों और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।


विधायक बालाजी किनिकर ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त से आग्रह किया कि जनहित के कामों में तेजी लाई जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


उन्होंने विशेष रूप से पानी की समस्या का स्थायी समाधान, सड़कों की मरम्मत और सफाई अभियान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।


मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाले ने विधायक बालाजी किनिकर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


स्थानीय नागरिकों ने विधायक की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि शहर की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।




