श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से रू17.89 करोड़ मूल्य की कोकीन बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 1 अप्रैल को दोहा होते हुए एक हवाई जहाज नैरोबी से मुंबई आया था। इसी हवाई जहाज से मुंबई पहुंचे एक यात्री को रोक कर कस्टम अधिकारियों ने उसकी जांच की। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा सफेद पाउडर नुमा पदार्थ मिला। जांच के दौरान मालूम हुआ कि यह पदार्थ कोकीन है। बरामद कोकीन 1789 ग्राम था।
इस यात्री को NDPS कानून के अंतर्गत गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।


