सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

साकीनाका में सेंट जूड्स स्कूल के पास स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान सिलेंडर फटने की भी खबर है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।


सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की है। घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।


