युवाओं को मिलेगा प्रशासन के साथ काम करने का अवसर, 60 फेलोज़ का चयन किया जाएगा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य के युवाओं को प्रशासन के साथ काम करने का अनुभव मिले और साथ ही उनके ज्ञान व अनुभव के दायरे बढ़ें—इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना के अंतर्गत “मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम 2025-26” की घोषणा की गई है।

इस कार्यक्रम के तहत कुल 60 फेलोज़ का चयन किया जाएगा।फेलोज़ के चयन से संबंधित मापदंड, नियुक्ति की शर्तें एवं नियम, तथा शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से क्रियान्वित किए जाने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम की रूपरेखा और अमल संबंधी शासन निर्णय महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पहले कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था और सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया था। इसके बाद 2023-24 के दौरान भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला और अब इसे 2025-26 के लिए पुनः शुरू किया गया है। कार्यक्रम का अमल नियोजन विभाग के अंतर्गत अर्थ व सांख्यिकी संचालनालय द्वारा किया जाएगा।चयन के मापदंड:

•नागरिकता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी शाखा से स्नातक (कम से कम 60% अंक)।

• अनुभव: कम से कम 1 वर्ष का पूर्णकालिक कार्यानुभव आवश्यक। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए, कोर्स का हिस्सा रही पूर्णकालिक इंटर्नशिप / अप्रेंटिसशिप / आर्टिकलशिप भी मान्य होगी। पूर्णकालिक स्वरोजगार या उद्यमिता का अनुभव भी स्वीकार्य होगा (स्वघोषणापत्र सहित)।

• भाषा एवं कंप्यूटर ज्ञान: मराठी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आवश्यक; हिंदी और अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान; कंप्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान अनिवार्य।

• आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष।आवेदन प्रक्रिया:

• आवेदन ऑनलाइन प्रणाली द्वारा करना होगा (mahades.maharashtra.gov.in)।

• आवेदन शुल्क: ₹500/-

• कुल 60 फेलोज़ में से 1/3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। यदि पर्याप्त महिला उम्मीदवार न हों, तो पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

• फेलोज़ को शासन सेवा के Group-A अधिकारियों के समकक्ष दर्जा प्राप्त होगा।चयन प्रक्रिया:

• ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट देना होगा।

• टेस्ट में सफल हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 उम्मीदवारों को निबंध लेखन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

• उसके पश्चात इन्हीं 210 में से मुंबई में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

• पूर्व फेलोज़ इस फेलोशिप के लिए पात्र नहीं होंगे। कार्यकाल व स्थान:

•चयनित फेलोज़ को राज्य के 20 जिलों में, प्रति जिले 2-3 फेलोज़ के समूह में नियुक्त किया जाएगा। • नियुक्ति की अवधि 12 माह की होगी (विस्तार नहीं किया जाएगा)।

•एक फेलो जिलाधिकारी के अधीन, जबकि अन्य 1-2 फेलोज़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे।वेतन और सुविधाएं:

• मासिक मानधन: ₹56,100/-

• यात्रा भत्ता: ₹5,400/-

• कुल: ₹61,500/- प्रति माह (छात्रवृत्ति के रूप में) शैक्षणिक प्रशिक्षण:

• कार्यक्रम का हिस्सा एक सार्वजनिक नीति में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स होगा, जो IIT मुंबई के सहयोग से संचालित होगा।

• दो सप्ताह की प्रारंभिक ट्रेनिंग, छह महीने बाद एक सप्ताह का प्रशिक्षण और अंत में एक सप्ताह का समापन प्रशिक्षण IIT मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

• इसके अतिरिक्त शनिवार, रविवार या छुट्टी के दिनों में ऑनलाइन सत्र भी आयोजित होंगे।प्रमाणपत्र:• सफलतापूर्वक कार्यक्रम और शैक्षणिक प्रशिक्षण पूरा करने पर दो प्रमाणपत्र मिलेंगे—

1. संबंधित संस्थान से शैक्षणिक प्रमाणपत्र

2. शासन द्वारा फेलोशिप कार्यक्रम पूर्ण करने का प्रमाणपत्र अन्य गतिविधियां:

• कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्थाओं का भ्रमण, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद, ओरिएंटेशन सत्र, और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम जैसे विविध आयोजन भी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत ज्योतिरादित्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली।

मुंबई वार्ता संवाददाता देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...