विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र यूथ प्रेसिडेंट बने निखिल रूपारेल।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

विश्व भर के 87 देशों में सिंधी समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम (VSSS )अपने मानवीय सेवा कार्यों के चलते अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। संस्था ने मुंबई के युवा समाजसेवी निखिल रूपारेल को महाराष्ट्र यूथ प्रेसिडेंट के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए रूपारेल ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। विश्व भर में फैले सिंधी समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए वे निरंतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। साथ ही शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने पर उनका फोकस रहेगा। निखिल रूपारेल को यह जिम्मेदारी दी जाने पर सिंधी समाज ने खुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...