सतारा के पास सड़क दुर्घटना, तीन की मौके पर मौत, ८ घायल।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

सतारा जिले के लोणंद-सतारा मुख्य मार्ग पर रविवार मध्य रात्रि को एक गंभीर दुर्घटना घटी। सालपे गांव के निकट एक मिनी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

इचलकरंजी से देवदर्शन के लिए उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान हादसा हो गया, जिससे इलाके में भारी हंगामा मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में ट्रैवल्स चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सतारा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ट्रैवल ड्राइवर सलमान इम्तियाज सैयद (२४) और रजनी संजय दुर्गुले (४८) के रूप में हुई है, जो वडगांव तालुका के पेठ स्थित हातकालंगे के निवासी थे। आगे की जांच जारी है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार इचलकरंजी से आ रही ट्रेवल्स बस क्रमांक (एमएच 04 सीपी 2452) महिला श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए उज्जैन ले जा रही थी। शनिवार मध्य रात्रि को बस सालपे घाट पर उतरने के बाद वथर स्टेशन होते हुए लोनंद की ओर जा रही थी। इसी बीच, लोनंद की ओर से सतारा की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक (एमएच 42 बीएफ 77 84) सालपे गांव के पास एक मोड़ पर आमने-सामने आ गया, जिससे दोनों वाहनों के बीच गंभीर दुर्घटना हो गई। घटना के बाद, सालपे के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं की मदद करने की कोशिश की।

इस घटना में टेम्पो ट्रैवलर मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोणंद पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सातारा के सिविल अस्पताल भेजा। लोनंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सतारा पुलिस के सुशील भोसले आगे की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नौकरी और रहने का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार व दो किशोर हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत...

मुंबई में पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर बीएमसी का जोर, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर और समग्र सुविधाएं।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अश्विनी...