श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस उपायुक्त जोन 6 के नशीले पदार्थ विरोधी विभाग एवं शिवाजी नगर पुलिस थाने ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6,19,48,000 रुपयों की ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंडी के बैंगनवाडी इलाके में सलमान शेख नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर ड्रग्स की विक्री कर रहा है।पुलिस ने सलमान और उसके साथियों के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान सलमान के घर से 3.78 किलो एमडी, 12 किलो गाज़ा, 36 कोडिंन बोतल और 1.30 लाख रुपये नगद बरामद हुए।पुलिस ने सलमान शेख को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त (जोन-6) नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त आबूराव सोनावणे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रमोद पवार एवं टीम ने की है।


