युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर विद्यार्थियों का घर घर सम्मान ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

युवा हृदय सम्राट शिव सेना नेता एवं युवा सेना प्रमुख, तथा शिवसेना विधायक आदित्य जी ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष शिवसेना शाखा क्रमांक 216 की ओर से10 वीं तथा 12 वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के घर घर जाकर उन्हें सम्मानित किया ।

शिवसेना शाखा 216के शाखा प्रमुख राजेश हजारे से उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन यानी 13 जून को 75 घरों में रहने वाले विद्यार्थी जो परीक्षाएं पास कर चुके थे शिवसेना ने उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

इसी तरह 14 जून को 125 घरों तक पहुंच कर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।इस तरह इस शाखा क्षेत्र में रहने वाले 200 विद्यार्थियों का शिवसेना की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया ।शाखा प्रमुख राजेश हजारे के इस कार्य की लोगों द्वारा घर घर प्रशंसा हो रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला शाखा प्रमुख है जो इस तरह घर घर जाकर विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहा है ।

विद्यार्थियों के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवसेना मुंबादेवी विधानसभा संगठक दिलीप सावंत, सुनील कदम, विनोद लोटलीकर,दाजी साटम, महिला शाखा संगठक संजीवनी मानकर, संदीपा गावड़े, उप शाखा प्रमुख विजय आंब्रे, सुनील बोराडे,मयूर लेपकर अरुण हरियाण ,संदीप चुरमुले, सुनील पवार, शानू फर्नाडीज, गणेश राउत, सलीम बांगी, महिला अगाड़ी की साटम, सालुंखे, सोनावने, विचारे तथा मोरे ने अहम् भूमिका निभाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related