उल्हासनगर पुलिस परिमंडल 4 के अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए तनाव और आहार विषय पर कार्यशाला आयोजित।

Date:

राजन बलसाने/ मुंबई वार्ता

ठाणे पुलिस आयुक्तालय के पुलिस वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में 13 जून 2025 को परिमंडल 4 उल्हासनगर के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए तनाव प्रबंधन और आहार विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला सतवा मैनेजमेंट लाइफस्टाइल की निदेशक डॉ. सोनल पुरोहित द्वारा सिंधु भवन, सपना गार्डन, उल्हासनगर-3 में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग, कल्याण) संजय जाधव के हाथों संपन्न हुआ।

कार्यशाला में दैनिक जीवन में तनाव कम करने के उपायों के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने पर मार्गदर्शन दिया गया। इसमें समय पर भोजन, रात के खाने और सोने के बीच अंतराल रखने, सोशल मीडिया व मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने, नशे और मीठे पदार्थों से दूरी रखने तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे बाजरा, ज्वार, पत्तेदार सब्जियों व तरल पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर डीसीपी सचिन गोरे, एसीपी अमोल कोळी, वपोनि विष्णु ताम्हाणे, शंकर अवताडे, अनिल जगताप समेत 150 से 200 अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related