■ विधायक पर मुरजी पटेल ने किया हस्तक्षेप।
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पूर्व, जेबी नगर स्थित बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल द्वारा विद्यार्थियों की स्कूल फीस में मनमाना वृद्धि की गई थी। अभिभावकों की शिकायत पर स्थानीय शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने मामले में हस्तक्षेप किया और बढ़ी हुई फीस वापस लेने का निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल ने तय नियमों के विरुद्ध जाकर विद्यार्थियों के स्कूल फीस में अत्यधिक वृद्धि कर दी थी। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक मुरजी पटेल ने मामले में हस्तक्षेप किया।


मुरजी पटेल ने बताया कि सरकारी नियमानुसार कोई भी स्कूल विद्यार्थियों की स्कूल फीस में दो साल में एक बार 15 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। इससे अधिक फीस लेने का अधिकार स्कूल को नहीं है। जिन विद्यार्थियों ने बढ़ी हुई फीस के अनुसार फीस भर दिया है उनकी अतिरिक्त फीस भी स्कूल को वापस करना होगा।


