शहर में बढ़ते अपराध व ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु शिवसेना ने दिया ज्ञापन।

Date:

● डीसीपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने दिया आश्वासन

मुंबई वार्ता/भिवंडी

भिवंडी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला प्रमुख मनोज गगे के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल स्थानीय पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे से विशेष मुलाकात की। इस दौरान शहर में बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से न चर्चा की गई,बल्कि समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया गया।

ज्ञापन द्वारा बताया गया है कि शहर में इन दिनों चोरी,डकैती,चैन स्नैचिंग,वाहन चोरी,बलात्कार,छेड़छाड़ व मारामारी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।साथ ही शहर में दिन-ब-दिन बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को हो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शहर में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।इसलिए शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत ढंग से लागू किया जाएगा ताकि भिवंडीवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी सकें।

स्थानीय डीसीपी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रैफिक विभाग के डीसीपी से इस मामले में एक बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।साथ ही कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे को सजग रहने और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया जाएगा।ताकि शहर में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान शिवसेना प्रतिनिधिमंडल द्वार नवनियुक्त डीसीपी शशिकांत बोराटे का शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस बैठक में जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, जिल्हा संघटिका वैशाली मेस्त्री, पूर्व शहर प्रमुख मोहन दादा वल्लाल, व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष ‘बंटी’ गिरी,नितेश दांडेकर, तारीक काजी, नईम अन्सारी, रमेश नाईक, मलंग मुल्ला, राजू पातकर, प्रताप शिंदे, अजय तेजे, मयूर कदम, प्रशांत वसाणी, मुजमिल खान, मधुकर जाधव, सुयोग घैसास, विजय कुंभार, करी मुल्ला शेख, ललित राऊत, संगीता जोशी, मीरा भानुशाली, भावना गावडे, वर्षा पाटील सहित अनेक शिवसेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 6 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD के ऑरेंज अलर्ट के बीच BMC का बड़ा फैसला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सोमवार,...