पश्चिम रेलवे के 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

_फोटो कैप्शन : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के साथ ।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में 14 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया, जिनके योगदान से सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित हो सका। ये कर्मचारी मई 2025 माह के दौरान ड्यूटी में सतर्कता बरतते हुए किसी भी अप्रिय घटना को टालने में सफल रहे। इन 14 कर्मचारियों में वडोदरा मंडल से 4, भावनगर मंडल से 3, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद एवं रतलाम मंडल से 2-2 तथा राजकोट मंडल से 1 कर्मचारी शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाप्रबंधक श्री मिश्र ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

इन कर्मचारियों ने संरक्षा के विविध क्षेत्रों जैसे कि रेल एवं ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, चलती ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग या लटकती वस्तुओं को चिन्हित करना, आपातकालीन ब्रेक लगाकर अप्रिय घटना को रोकना, कोच एवं पहियों में उत्पन्न धुएं का पता लगाना तथा मानव जीवन की रक्षा करना आदि में सक्रिय योगदान देकर ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया है।

पश्चिम रेलवे को इन सभी कर्मचारियों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोकने में सहायता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“दूसरों के नेताओं को साथ लेकर राजनीति करने वालों को टूट-फूट पर बोलने का अधिकार नहीं” : एड. अमोल मातेले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...