क्या भाजपा कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम को भी पार्टी में शामिल करेगी?”: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानती है, लेकिन जो पार्टी खुद को शक्तिशाली दिखाने की कोशिश करती है, वह अब किसी को भी पार्टी में शामिल कर रही है। अब तक जिन लोगों पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, उन्हीं को सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया गया और मंत्रीपद भी सौंपा गया। अब तो भाजपा ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। जिस व्यक्ति पर माफिया दाऊद इब्राहिम से संबंध होने का आरोप था, उसी को सम्मानपूर्वक भाजपा में शामिल किया गया। अब क्या भाजपा दाऊद को भी पार्टी में शामिल करेगी? ऐसा तीखा सवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उठाया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसे पार्टी में शामिल करना है, यह उस पार्टी का मामला है, लेकिन जब आप हिंदुत्व की बातें करते हैं, तो आपको यह भी सोचना चाहिए कि आप खुद क्या कर रहे हैं ? भाजपा विधायक नितेश राणे ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि नासिक के सुधाकर बडगुजर ने दाऊद के गुर्गे सलीम कुत्ता के लिए पार्टी रखी थी। उन्होंने विधानसभा में पार्टी में नाचते हुए फोटो भी दिखाए थे और कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब वही भाजपा कह रही है कि उन्होंने हिंदुत्व स्वीकार कर लिया है, इसलिए उनका स्वागत है। इसका मतलब कल अगर दाऊद भी हिंदुत्व स्वीकार कर ले, तो क्या भाजपा उसे भी पार्टी में शामिल कर लेगी?

सपकाल ने यह भी कहा है कि भाजपा खुद को “पार्टी विथ डिफरेंस” कहती है, लेकिन आज यह पार्टी गुंडों, मवालियों और भ्रष्टाचारियों से भर गई है। मुंबई में 1993 के बम धमाकों के आरोपी और दाऊद के साथी इकबाल मिर्ची से जुड़े संपत्ति लेनदेन मामले में जो नाम पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल पर लगे, उन्हीं की राष्ट्रवादी पार्टी के साथ भाजपा सत्ता में साझेदार बनी हुई है। भाजपा ने प्रफुल्ल पटेल को “वॉशिंग मशीन” में डालकर साफ कर दिया है। भाजपा का हिंदुत्व दिखावा है, यह हम लगातार कहते आ रहे हैं, और आज भी वही बात साबित हुई है।

हर्षवर्धन सपकाल ने यह भी कहा कि सुधाकर बडगुजर के पार्टी प्रवेश की जानकारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और कार्याध्यक्ष को दोपहर तक भी नहीं थी। फिर यह सवाल उठता है कि भाजपा पार्टी को असल में चला कौन रहा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“दूसरों के नेताओं को साथ लेकर राजनीति करने वालों को टूट-फूट पर बोलने का अधिकार नहीं” : एड. अमोल मातेले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...