शनि मंदिर से गैर हिंदु कर्मचारियों का निष्कासन।

Date:

■ हिंदू जनजागृति समिति के आंदोलन को सफलता

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

श्री शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित शनि मंदिर में अब गैर हिंदू कर्मचारी काम नहीं कर सकेंगे। पिछले दिनों गैर हिंदू कर्मचारियों द्वारा पवित्र चबूतरे पर ग्रिल लगाने की घटना को हिंदू जनजागृति समिति ने गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर ध्यान देते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा 114 गैर हिंदू कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया।

हिंदू जनजागृति समिति, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ तथा अन्य हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने मंदिर प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समयोचित एवं योग्य बताया है। हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य संगठक सुनील घनवट ने इस पृष्ठभूमि में यह मांग की है कि शासन के अधीन अन्य मंदिरों में भी गैर हिंदू कर्मचारियों की नियुक्तियों की जांच की जाए और ऐसे लोगों को तुरंत सेवा से मुक्त किया जाए।

घनवट ने कहा कि मंदिर श्रद्धा का केंद्र होता है, अतः यहां कार्यरत कर्मचारियों की श्रद्धा व धर्म हिंदू संस्कारों के अनुरूप होना चाहिए। मंदिर प्रशासन को सात्त्विकता का विचार करके ही कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोबाइल पर बात करते हुए खुले मैनहोल में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दमकल ने शव निकाला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के साकीनाका इलाके में गुरुवार...

“दूसरों के नेताओं को साथ लेकर राजनीति करने वालों को टूट-फूट पर बोलने का अधिकार नहीं” : एड. अमोल मातेले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...