रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

शिवसेना नेता एवं युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के जन्म दिन उपलक्ष्य में शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 द्वारा दक्षिण मुंबई में रहने वाले उन छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने एस, एस,सी, तथा,एच,एस सी की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपने परिवार तथा अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है ।


शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे से मिली जानकारी के अनुसार एस एस सी की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कुमार राजेश विनायक पंडित तथा एच एस सी में 97,33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कुमार अमेय राजेश पवार का सम्मान शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत के हाथों किया गया ।
इसी तरह 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 133 विद्यार्थियों को शिवसेना नेता द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर शिवसेना उप नेता अशोक धात्रक, पूर्व विधायक अरविंद नेरकर, विभाग संगठिका युगंधरा सालेकर सहित शिवसेना तथा युवा सेना के सभी पदाधिकारी , विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित थे।
दक्षिण मुंबई गिरगांव स्थित आर्यन विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे द्वारा आयोजित किया गया था ।


