मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

आज मुंबई उपनगर के अनेक इलाकों में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कुर्ला, गोवंडी, मानखुर्द की झोपड़पट्टियों में लघु उद्योग और अवैध रूप से एल्यूमिनियम गलाने की भट्ठियां बड़े पैमाने पर चलाई जा रही है। इस कारण रहिवासी इलाकों में फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए कुर्ला एल विभाग की ओर से वार्ड क्रमांक १५९ असल्फा व खैरानी रोड पर अनाधिकृत भट्टियों पर तोडक कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक लगभग 15 भट्ठियां मनपा की ओर से तोड़ी जा चुकी हैं।


एल वार्ड मनपा की ओर से शुरू की गई कार्यवाही वायू प्रदूषण को रोकने के लिए की गई है।बता दें कि साकीनाका के खैरानी रोड, अजीज कंपाउंड के समीप की बस्तियों , श्री नगर, यादव नगर में लंबे समय से अवैध भट्ठियां चलाई जा रही है। इन भट्ठियों में एल्यूमीनियम गलाया जाता है । जिससे प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही। ऐसे में एल विभाग के सहाय्यक आयुक्त धनाजी हेरलेकर ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए अवैध भट्ठियों पर तोड़क कार्यवाही शुरू कराई है।
सहायक आयुक्त के आदेश पर सहाय्यक अभियंता सचिन बेलदार,संजय दुधभाते,संदिप खरात के मार्गदर्शन मे कनिष्ठ अभियंता अमोल गवळी,देशमुख,रणजित चव्हाण के नेतृत्व मे कार्यवाही की गई। आगे भी कार्यवाही शुरू रहेगी। जब तक कुर्ला पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त नही होगा। यह तोडू कार्यवाही शुरू रहेगी।


