राहुल इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

राहुल इंटरनेशनल स्कूल,श्रीप्रस्थ, नालासोपारा पश्चिम की प्रिंसिपल मधु रावत को आज सुबह 4.26 बजे नक्कीरन गोपाल, मद्रास वाघ के नाम से आए एक मेल में स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी तथा सचिव राहुल तिवारी को दी।

मामला गंभीर था, इसलिए बिना देर किए लल्लन तिवारी अपने पौत्र तथा राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव तिवारी, वीरेंद्र दुबे, एड राजकुमार मिश्र तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के साथ स्कूल में पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल को तत्काल खाली कराया गया।

इसी बीच घटना की जानकारी होते ही महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे को घटना की जानकारी देते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। थोड़ी ही देर में पुलिस के अनेक बड़े अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ स्कूल परिसर में पहुंच गए। पूरे स्कूल की सघन तलाशी की गई। परंतु किसी प्रकार की कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।

इस बारे में लल्लन तिवारी ने कहा कि उनकी किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने धमकी भरे मेल को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों मीरा रोड के आरबीके स्कूल में भी इसी तरह का मेल भेजकर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी । ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं कोई व्यक्ति स्कूल चलाने वाले लोगों को डरा धमकाकर वसूली तो नहीं करना चाहता? पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...

मुंबई एयरपोर्ट पर NESCO कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में चर्चित NESCO कॉन्सर्ट ड्रग...

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...