शशिकला पटेल को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर किया गया सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महानगर की उत्कृष्ट साहित्यकार तथा लेखिका शशिकला पटेल को मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा समावेशी शिक्षा विषय पर शोधकार्य के लिए डॉक्टरेट (पीएच. डी.) की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध इन्होंने गोखले कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च,परेल के शिक्षाशास्त्र विभाग में,प्रोफेसर (डॉ.) प्रशांत काले के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

शोध विवेचना(वाइवा- वोसे) का आयोजन प्रो. (डॉ.) सुनीता मगरे की अध्यक्षता में हुआ।जबकि प्रो. (डॉ.) ललिता चंद्रात्रे ने बाह्य परीक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र हरकाल, गोखले कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, परेल और पीएच.डी. सेल के प्रमुख डॉ. चेतन चव्हाण की विशेष उपस्थिति रही।

शशिकला पटेल ने बताया कि इस शोधकार्य की सफलता में आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट, बी.एड. कॉलेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. राजेन्‍द्रप्रसाद सिंह के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त करती हूं।महाराष्‍ट्र हिंदी साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद दूबे, शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं योगीराज श्रीकृष्‍णा माध्‍यमिक विद्यालय के प्राचार्य जगन्‍नाथ यादव ने इस उपलब्धि के लिए पुष्‍पगुच्‍द एवं शॉल देकर शशिकला पटेल को सम्‍मानित किया।

इस सफलता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लोगों का सहयोग रहा है।विशेष सहयोग एवं योगदान साहित्यसेवी डॉ.अमर बहादुर पटेल का उल्लेखनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...