मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई भाजपा के प्रवक्ता एवं हिंदी साहित्य भारती महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वे मराठी भाषा सिखाने की नि:शुल्क कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। ये कक्षाएं प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाएंगी।


प्रो. तिवारी ने बताया कि “मराठी महाराष्ट्र की आत्मा है, और हिंदी उसकी आत्मीय सहोदर। भाषा के माध्यम से सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है।”
भाजपा की इस पहल से इच्छुक नागरिकों को मराठी भाषा को व्यवहारिक, सरल एवं संवादात्मक शैली में सीखने का अवसर मिलेगा।विशेष रूप से, जो प्रतिभागी मराठी भाषा को अच्छे स्तर तक सीख लेंगे, उन्हें प्रसिद्ध ग्रंथ ‘ज्ञानेश्वरी’ के हिंदी अनुवाद की प्रति निशुल्क भेंट की जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति नाम, उम्र और पृष्ठभूमि के संक्षिप्त विवरण के साथ मोबाइल नंबर 7738007373 पर संपर्क कर सकते हैं।स्थान एवं समय की जानकारी संपर्क के पश्चात दी जाएगी।भाषा सेतु है। सम्पर्क:प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी,प्रवक्ता – भारतीय जनता पार्टी, मुंबईअध्यक्ष – हिंदी साहित्य भारती, महाराष्ट्र,मोबाइल: 7738007373.


