केंद्रीय मंत्री सांसद पीयूष गोयल द्वारा आज उत्तर मुंबई में गरीबों को घर आवंटित किए गए।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मलाड में शंकर लेन सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास करने की कड़ी में सोमवार को 68 पात्र परिवारों को नए घरों की चाबियाँ केंद्रीय मंत्री उत्तर मुंबई सांसद पीयूष गोयल द्वारा सौंपी गई।

पी उत्तर बृहन्मुंबई महानगरपालिका विभाग में परिमंडल 4 की उपायुक्त श्रीमती भाग्यश्री कापसे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने 68 पात्र परिवारों को उनके अधिकार के घर आवंटित किए।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि,”हमारा प्रयास है कि उत्तर मुंबई के हर नागरिक को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवनयापन का अधिकार मिले। विकास कार्यों से प्रभावित परिवारों को समय पर पुनर्वास देना हमारी प्राथमिकता है, ताकि वे आत्मसम्मान और विश्वास के साथ जीवन जी सकें।”

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उपायुक्त श्रीमती भाग्यश्री कापसे, भाजपा उत्तर मुंबई अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े स्थानिक नगरसेवक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

तत्पश्चात लोककल्याण कार्यालय कांदिवली पश्चिम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जनता दरबार में 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण हेतु आदेश एवं ठोस सूचनाएं दी। नागरिकों ने अपने इमारत के पुनर्विकास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ढोल ताशा पथक जैसे समूहों के लिए अभ्यास स्थान के प्रश्न, कानूनी विवाद में फंसे घर के प्रश्न, बिजली पानी जैसी समस्या, मनपा, वनविभाग, राज्य सरकार जैसे सभी विषयों पर केंद्रीय मंत्री गोयल से बात की।

नागरिकों के समाधान हेतु देर शाम तक यह सिलसिला चला।उत्तर मुंबई के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी स्थानीय सांसद पीयूष गोयल के हाथों किया गया। इस अवसर पर भाजपा उत्तर मुंबई इकाई अध्यक्ष दीपक तावड़े, पूर्व अध्यक्ष गणेश खणकर, उत्तर मुंबई के सभी नगरसेवक, पदाधिकारी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...