गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार: डॉ. द्रिगेश यादव।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

देश में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण ने जीवनदायनी नदियों को नहीं छोड़ा है। आज देश की सभी बड़ी नदियां जल प्रदूषण के चलते निरंतर दूषित हो रही हैं। आदि गंगा के नाम से पहचान रखने वाली गंगा की सहायक गोमती नदी, जल प्रदूषण के चलते लगातार दूषित हो रही है। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि आज से 30 साल पहले तक गोमती नदी का पानी बिल्कुल स्वच्छ और निर्मल था। नदी के किनारे रहने वाले लोग पेयजल तक के रूप में इसके पानी का उपयोग करते थे।

उन्होंने कहा कि आज घर-घर शौचालय बन जाने के चलते नदी के किनारे सर्वत्र स्वच्छता तो दिखाई दे रही है, परंतु जल की गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग स्नान करने से भी परहेज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोमती नदी, जौनपुर की विशिष्ट पहचान है। नदिया के पार जैसी लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म की पूरी शूटिंग जौनपुर के केराकत में गोमती नदी तथा उसके किनारे बसे गांवों में हुई थी।

डॉ द्रिगेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होकर बहने वाली गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सरकार के साथ-साथ लोगों की सहभागिता आवश्यक है। एक बार फिर हम सबको गोमती नदी की पहचान को वापस लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...

नवी मुंबई में रिश्वत कांड: डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद 15 अधिकारी जांच के दायरे में

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग...

मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल की सख्त सजा।

मुंबई वार्ता संवाददाता एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शुक्रवार...

मुंबई में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई क्षेत्र में मतदाता सूची के...