दादर के एक हाई-प्रोफाइल स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में शिक्षिका गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के दादर स्थित एक हाई-प्रोफाइल स्कूल शिक्षिका को एक नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।शिक्षिका ने अपनी ज़मानत याचिका में अदालत में इस बात के सबूत पेश किए हैं कि छात्र शिक्षिका से प्रेम करता था।

गिरफ्तार शिक्षिका ने ज़मानत पाने के लिए नाबालिग लड़के द्वारा भेजे गए प्रेम पत्र और चैटिंग अदालत में पेश की हैं। इससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है।शिक्षिका ने अदालत में अपनी अर्जी में कहा था कि वह छात्र के साथ प्रेम संबंध में थी। नाबालिग छात्र उसे अपनी पत्नी कहता था। आरोपी शिक्षिका ने अदालत में संदेश पेश किए हैं जिनमें शिक्षिका को किकी और पुकी नाम से पुकारने के लिए कहा गया है।

शिक्षिका पर नाबालिग छात्र को अलग-अलग पाँच सितारा होटलों में ले जाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। शिक्षिका फिलहाल गिरफ़्तार है और उसके ख़िलाफ़ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अब शिक्षिका द्वारा अदालत में पेश किए गए तथ्यों ने मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है।

शिक्षिका 40 साल की बताई जा रही है और शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। जबकि, पीड़ित ११वीं कक्षा में पढ़ता है। और उसकी उम्र 16 साल है। शिकायत में कहा गया है कि दिसंबर २०२३ में हाई स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान वह कई बार छात्र के संपर्क में आई। तभी वह उसके प्रति आकर्षित हो गई। जनवरी २०२४ में उसने पहली बार छात्र से संबंध बनाने के लिए कहा। शुरुआत में छात्र ने दूरी बनाए रखी। उसके बाद शिक्षिका ने स्कूल की अपनी एक महिला मित्र की मदद ली और मामले को आगे बढ़ाया।

इस मामले में महिला मित्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उसने पीड़ित को बताया कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं और बड़ी उम्र की महिलाओं और लड़कों के बीच संबंध सामान्य हैं। दोस्त से बात करने के बाद, छात्र ने शिक्षिका से मिलने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, “वह (शिक्षिका) छात्र को अपनी कार में एक सुनसान जगह पर ले गई और जबरन उसके कपड़े उतारकर उसके साथ छेड़छाड़ की।” उन्होंने कहा, “अगले कुछ दिनों में छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसने उसे नशीली गोलियां भी दीं।” इसके बाद शिक्षिका छात्र को दक्षिण मुंबई के अलग-अलग पांच सितारा होटलों में ले जाने लगी। शिकायत में कहा गया है कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालाँकि, अब शिक्षिका ने अदालत में पेश किए गए तथ्यों से मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के नागपाड़ा हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...