अर्बन माओवाद पर कडी कारवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

जनसुरक्षा कानून को दोनों सदनों ने मंजूरी दी गई है। इस कानून के संबंध में एक बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी की गई। समिति की रिपोर्ट आई और चर्चा के बाद इसे पारित किया गया।जो ताकतें संविधान को नहीं मानतीं, उनके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, वे जानबूझकर या अनजाने में वामपंथी विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। विपक्ष को यह बिल ध्यान से पढ़ना चाहिए।मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बाते कहीं।

उन्होंने कहा कि,” यह जनहित और लोकहित का कानून है।माओवादियों का टारगेट यही है कि वे लोकतांत्रिक संगठनों में घुसपैठ करें और अराजकता फैलाएं। यह सब देखकर ही कार्रवाई की जा रही है। अर्बन माओवाद पिछले कुछ वर्ष मे सोची समझी साजीश के अंतर्गत काम कर रहा है। उन्हे जब पता चला की जंगल का उनका कॅडर समाप्त हो रहा है तब अर्बन कॅडर तयार कर वो लोग शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय और अन्य संस्था मे घुसकर संविधान का राज समाप्त कर अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। यह उनकी सोची समझी साझिश है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “उन्होने अर्बन कॅडर तैयार किया है. बंदूक वाला कॅडर हमे दिखता है लेकिन ये कॅडर हमे दिखता नही है. अब महाराष्ट्र सरकार ने नया कानून लाया है जिसके अंतर्गत बडी कारवाई ऐसे लोगो पर की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...