भिवंडी में पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने 500 मीटर रस्ते के कंक्रीटीकरण कार्य का किया शुभारंभ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर के धामणकर नाका से बी.एन.एन. महाविद्यालय तक के लंबे समय से अधूरे पड़े 500 मीटर रास्ते के कंक्रीटीकरण कार्य का शुभारंभ पूर्व नगरसेवक श्री संतोष शेट्टी के हाथों नारियल फोड़कर किया गया। स्थानीय धामणकर नाका से कामतघर ताडाळी तक के मार्ग के कंक्रीटीकरण कार्य को तीन वर्ष पूर्व मंजूरी दी गई थी।

बी.एन.एन. कॉलेज से वऱ्हाळ देवी चौक और कामतघर ताडाळी तक के दो चरणों का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन बी.एन.एन. कॉलेज से धामणकर नाका के बीच का 500 मीटर रास्ता बीते दो वर्षों से अधूरा पड़ा था।

स्थानीय नागरिकों की शिकायतों और विद्यार्थियों को हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने भिवंडी मनपा और सार्वजनिक बांधकाम विभाग से लगातार संपर्क साधा। जब अपेक्षित परिणाम नहीं मिला तो उन्होंने विधान परिषद सदस्य मा. निरंजन डावखरे को पत्र भेजकर यह मुद्दा विधान परिषद में उठाने का अनुरोध किया। इसके बाद प्रशासन का ध्यान इस दिशा में गया और कार्य को गति मिली।

इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा कि इस क्षेत्र में हजारों विद्यार्थी शिक्षा के लिए आते हैं। रास्तों की बदहाल हालत देख दुख होता है। हमने लगातार प्रयास किए, पर प्रशासन टालमटोल करता रहा। अब जब कार्य शुरू हुआ है, तो उम्मीद है कि जनता को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आर.पी.आई.) के शहराध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, भाजपा के सरचिटणीस विशाल पाठारे, पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय के मुख्याध्यापक सुधीर घागस, स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...