शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के हीरक जन्मदिन समारोह में पहुंचे गणमान्य।

Date:

●दिन भर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता .

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महान व्यक्तियों में कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जैसे कि बुद्धि, साहस, ईमानदारी, विनम्रता, और दूसरों के प्रति दयालुता। वे अपने कर्मों से महान बनते हैं, और उनके कार्यों से दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महान व्यक्ति कर्तव्यनिष्ठ होते हैं, और ईर्ष्या, द्वेष, निंदा आदि से दूर रहते हैं।

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के 75 वें जन्मदिन (20 जुलाई ) पर मीरा रोड के श्री एल आर तिवारी डिग्री कॉलेज कैंपस में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा तथा अध्यात्म से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

खचाखच भरे विशाल भव्य पंडाल में जब लल्लन तिवारी ने प्रवेश किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी, पिंडरा, वाराणसी के विधायक डॉ अवधेश सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, जितेंद्र शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, कृष्णा तिवारी,उत्सव तिवारी, डॉ मैथिली तिवारी समेत अनेक विशिष्ट जन उनके साथ चल रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र माझा गीत के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर महाराष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रकट की। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित अनेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडित लल्लन तिवारी को शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, बिल्डर उमराव सिंह ओस्तवाल, तरुण कला संगम के अध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह, समाजसेवी अवध नारायण सिंह, गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भूरा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, मुंबई महानगर पालिका में भाजपा गट नेता विनोद मिश्रा, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्र, दिनेश चंद्र उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी , समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, शिवसेना के विधानसभा चुनाव प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह, हरिशंकर दुबे, गौरी शंकर मंडल के अध्यक्ष रामसेवक पांडे, सुभाष उपाध्याय, विद्याशंकर चतुर्वेदी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, एडवोकेट आरपी पांडे, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, राजदेव तिवारी, अरुण उपाध्याय, अमित तिवारी, विनय दुबे, विवेक उपाध्याय, राजेश मिश्रा, सुशील कुमार दुबे, भोर भ्रमण परिवार के उमाशंकर तिवारी, एडवोकेट आरजे मिश्रा, अभयराज चौबे, प्रोफेसर विजय मिश्रा, उपेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, चंदौली से आए हुए राजेश तिवारी, संजय पांडे, संदीप सिंह फौजी, मृत्युंजय सिंह दीपू आदि का समावेश रहा।

प्रख्यात लोकगायक सुरेश शुक्ला तथा मुकेश त्रिपाठी ने अनेक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और युवा कांग्रेसी नेता एड. राजकुमार मिश्रा ने किया। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...

मुलुंड में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी से संबंध के शक में आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में...

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...