बस एकही नारा है, मुलुंड को बचाना है-अदानी को सबक सिखाना है, जन जागृती कराना है, नारों के साथ महा आघाड़ी की भूख हड़ताल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

धारावी पुनर्वसन परियोजना के अंतर्गत तकरीबन ५ लाख लोगों का मुलुंड नगरीमे नियोजित पुनर्वसन और उसके कारण पर्यावरण कि होने वाली असिमित हानि एवं मुलुंड नगरीक मुलभूत ढॉंचे पर होने वाले भीषण प्रतिघात को रोकने के लिए महाविकास आघाडी कि तरफ से मुलुंड में एक दिवसीय भूख हडताल का आयोजन किया गया.

राकेश शंकर शेट्टीजी के असीम नेतृत्व में आज तारीख शुक्रवार १ अगस्त, २०२५ को मुलुंड (पूर्व) में रेल्वे स्टेशन के नजदिक सबेरे ९ बजे रात्री ९ बजे तक इस भूख हडताल का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (उबाठा) एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बडे उत्साह से सहभागी हुए. इस एक दिवसीय भूख हडताल में श्रीमती वर्षा एकनाथ गायकवाड, लोकसभा सांसद (उत्तर मध्य मुंबई) एवं अध्यक्षा – मुंबई कॉंग्रेस, डॉ. ज्योती एकनाथ गायकवाड, विधायक – (धारावी विधानसभा क्षेत्र), रमेश गजानन कोरगावकर, भूतपूर्व विधायक एवं विभाग प्रमुख भांडूप विधानसभा (शिवसेना –उबाठा), कुमारी राजोल संजय पाटील इत्यादि मान्यवर सम्मिलित हुए.

इस अवसर पर राकेश शंकर शेट्टीजी के सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महाविकास आघाडी धारावी पुनर्वसन परियोजना का मुलुंड में पुनर्वसन होने का पुरजोर विरोध करेगी एवं उद्योगपती गौतम अदानी को फायदा पहुचाने के सरकार के रवैये का खुलकर भर्त्सना करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोया अख्तर-रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी से 66 हार्ड डिस्क गायब, करोड़ों के डेटा लीक की आशंका।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उस समय...

खजुराहो के होटल से NDPS के 12 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मध्य प्रदेश के खजुराहो में मुंबई...

शीव और विद्याविहार रेलवे फ्लाईओवर का काम फिर लटका, ट्रैफिक से राहत के लिए बढ़ा इंतजार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में शीव और विद्याविहार रेलवे...