मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबई पुलिस ने नागपुर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो १३ साल पहले उधार लिए पैसे वापस नहीं करने पर उधार लेने वाले की हत्या कर फरार हो गया था।


प्राप्त जानकारी के आधार पर, नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार को नागपुर जिले से आरोपी छोटू मरकट यादव (३६) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, छोटू यादव ने अक्टूबर २०१२ में रबाले एमआईडीसी इलाके में उगन यादव (५०) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद छोटू फरार हो गया था।
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि मृतक ने छोटू से पच्चीस हज़ार रुपये उधार लिए थे और उसे वापस नहीं किया था। इससे नाराज़ होकर छोटू ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।


