राजन बलसाने- मुंबई वार्ता

उल्हासनगर-3 स्थित मध्यवर्ती अस्पताल में 3 अगस्त को अंग दान दिवस और महाराष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिसिंह नाना पाटील की जयंती का संयुक्त आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिसिंह नाना पाटील की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण से हुई, जिसमें जिला शल्य चिकित्सक डॉ. मनोहर बनसोडे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. मस्के, कार्यालयीन अधीक्षक श्रीमती चव्हाण और मेट्रन श्रीमती क्षीरसागर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर डॉ. विशाल, डॉ. मस्के और डॉ. बनसोडे ने उपस्थित लोगों को अंग दान की जानकारी दी तथा सभी से अंग दान की प्रतिज्ञा करवाई। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


