“वर्षा ऋतु रबर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ विधायक संजय उपाध्याय रहे उपस्थित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

जन मित्र फाउंडेशन, युवक मंडल और सिद्धेश्वर मित्र मंडल संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में “वर्षा ऋतु रबर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” का आयोजन बोरीवली के सप्ताह मैदान पर किया गया। इस टूर्नामेंट में पूरे महाराष्ट्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। भारी से संख्या में क्रिकेटप्रेमी दर्शक इस शानदार टूर्नामेंट को देखने पहुंचे थे।

टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹2,22,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक भव्य ट्रॉफी प्रदान की गई। उप विजेता टीम को ₹1,11,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी जनसेवक श्री गोपाल शेट्टी और विधायक श्री संजय उपाध्याय के हाथों प्रदान की गई।

टूर्नामेंट की सफलता के लिए गणेश बारे, महेश राऊत, राजेश भट्ट, दिपक पाटणेकर, नितीन प्रधान, शरद साटम, सुनील मोहिते, आरिफ शेख, मयूर ओवरसियर, कुणाल केरकर, नैनैश शाह तथा महेंद्र गुरव ने उल्लेखनीय योगदान दिया और टूर्नामेंट को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...