चौथी विश्व बाल ताइक्वांडो यूनियन चैंपियनशिप में भारतीय बच्चों ने जीते 22 पदक।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारतीय बाल ताइक्वांडो यूनियन ने सांगजी विद्यापीठ, गंगवोन-दो (दक्षिण कोरिया) में आयोजित चौथी विश्व बाल ताइक्वांडो यूनियन चैंपियनशिप 2025 में सफलतापूर्वक भाग लिया। भारत के युवा खिलाड़ियों ने पूमसे और क्युरोगी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जीते। उन्होंने 20 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक सहित कुल 22 पदक जीते।

इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व बाल ताइक्वांडो यूनियन द्वारा किया गया था। भारतीय टीम का नेतृत्व भारतीय बाल ताइक्वांडो यूनियन के अध्यक्ष शिवराम मकवाना ने किया। अंतराष्ट्रीय कोच जयेश वेल्हाल ने मुख्य कोच के रूप में टीम का मार्गदर्शन किया।

निशांत शिंदे, विक्रांत देसाई, यश दलवी, कृपेश राणक्षेत्रे और स्वप्निल शिंदे ने सहायक कोच के रूप में बहुमूल्य योगदान दिया। भारत के निशांत शिंदे और विक्रांत देसाई ने इस टूर्नामेंट में रेफरी सदस्य के रूप में काम किया और टूर्नामेंट को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...

मुंबई में CNG फिर महंगी, 16 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; अब ₹86 प्रति किलो।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और...