मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुलिस ने नांदेड़ शहर के कैनाल रोड स्थित रेड ओक स्पा टू सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने पाया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। गौरतलब है कि शिंदे की शिवसेना पार्टी के नांदेड़ दक्षिण युवा सेना जिला अध्यक्ष आमोद साबले इस स्पा सेंटर के मालिक हैं।


शिवसेना के एक पदाधिकारी द्वारा स्पा सेंटर के नाम पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने की सूचना से जिले के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।पुलिस ने इस संबंध में शहर के भाग्यनगर थाने में पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भाग्यनगर पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाले नागसेन गायकवाड़, संतोष इंगले और रोहन गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि स्पा सेंटर के मालिक, शिवसेना पदाधिकारी आमोद सिंह साबले और मैनेजर मनोज जांगिड़ फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर से चार महिलाओं को भी मुक्त कराया है। साथ ही, 16,560 रुपये का सामान भी जब्त किया गया है। भाग्यनगर पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जाँच जारी है।


