मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

सातारा जिले में विभाग के अधिकारियों ने सूअर का अवैध शिकार किए जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।


वन विभाग के अधिकारियों को महाराष्ट्र के सतारा जिले के भारतगांववाडी के स्थानीय स्थान म्हसोबा में बिजली के करंट से एक जंगली सूअर का अवैध शिकार किए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी।


जानकारी मिलने पर सातारा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक नर मृत जंगली सूअर और शिकार के लिए उपयोग किए गए उपकरण बरामद हुए।


इस मामले में पंकज गणपत घोरपडे (आयु 40 वर्ष) निवासी भरतगाववाडी गांव, महेश मारुती पडवळ (आयु 26 वर्ष) निवासी भरतगाववाडी, इन दोनों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। घटनास्थल से मृत जंगली सूअर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।


