श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपए मूल्य के सोना और गांजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी एयर लाइन कर्मचारी है।


कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक एयर लाइन कर्मचारी को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कपड़ों के अंदर एक विशेष बेल्ट में सोना चूर्ण छिपाकर तस्करी की कोशिश कर रहा था। बरामद सोने की कीमत रू 2.78 करोड़ बताई जा रही है।


एक अन्य मामले के अंतर्गत कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री की जांच के दौरान 947 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत रू 94 लाख बताई जा रही है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।



Very good