श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की बांद्रा, वर्ली, घाटकोपर यूनिट ने चार विभिन्न मामलों के अंतर्गत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 4.034 किलो एमडी बरामद किया है।


ANC घाटकोपर ने 28 जुलाई को जोगेश्वरी.इलाके से एक आरोपी को 504 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया था। इस आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने विनायक यादव को 518 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।


ANC बांद्रा यूनिट ने कल मालाड, पठान वाडी से एक आरोपी अदनान शेख को गिरफ्तार कर उसके पास से 766 ग्राम एमडी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बांद्रा यूनिट ने ही एक पुराने मामले की जांच के दौरान एमडी की आपूर्ति करने वाले एक नायजीरियन नागरिक को 1.024 ग्राम एमडी समेत नई मुंबई Midc से गिरफ्तार किया है।
ANC वर्ली यूनिट ने दादर इलाके से एक आरोपी अगस्तीन को 790 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल के पुलिस उपायुक्त नावनाथ ढवले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई की गई है।


