श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शाहरुख खान को प्रतिबंधित जंगली जानवरों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।


एक गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से मुंबई आई फ्लाइट क्रमांक R6275443 से आए एक यात्री शाहरुख खान मोहम्मद हुसैन को रोककर जांच की।


जांच के दौरान शाहरुख खान के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे 50 जंगली कछुए, 2 किनकाजाऊँ और 2 पिगमि मारमोसेट बरामद हुए।


आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Good