मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के हाथों उल्हासनगर पुलिस परिमंडल-4 के अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया गया। इस कंट्रोल रूम से उल्हासनगर, मध्यवर्ती, विठ्ठलवाड़ी, हिललाइन, अंबरनाथ, शिवाजीनगर, बदलापुर पूर्व और बदलापुर पश्चिम—इन आठ थानों के क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी होगी।


कुल 1593 कैमरे संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौकों पर लगाए जा रहे हैं, जिनका लाइव प्रसारण सीधे कंट्रोल रूम में होगा।एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से किसी स्थान पर भीड़ होते ही उसका वीडियो कंट्रोल रूम में दिखाई देगा और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। ईगल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने खर्च पर यह वातानुकूलित कंट्रोल रूम तैयार किया है।


उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव, डीसीपी सचिन गोरे, एसीपी अमोल कोली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


