मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एंव यादव संघ मुंबई के सेक्रेटरी दीपक यादव के द्वारा माखेचा हॉल मथुरादास रोड कांदिवली पश्चिम, मुंबई में आयोजित छतरी वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों क्षेत्रवासियों को छतरी वितरण किया गया।


मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष एंव संसदरत्न से सम्मानित सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एंव मुंबई प्रभारी माननीय यू.बी.व्यंकटेश और पूर्व कैबिनेट मंत्री व मालाड विधानसभा के विधायक अस्लम शेख के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कालु बुधेलिया भी कार्यक्रम में उपस्थिति थे।


इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अमरबहादुर शुक्ला ,मुंबई कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी आर.एम.दुबे ,वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर तिवारी ,मुंबई कांग्रेस के संगठन संयोजक विकास पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर यादव, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी श्रीमती कुसुम शुक्ला एंव श्रीमती अनिता मधाले ,युवा कांग्रेस के छट्ठू गुप्ता ,युवा कांग्रेस के आशीष सरोज , हरिशंकर यादव ,समाजसेवी डॉक्टर जी.एस.यादव , रामासरे पांडे , दिनेश राय, हिरालाल मिश्रा, बदलु विश्वकर्मा, प्रधान , रवी भाई, पंकज शर्मा ,श्रीमती ऊषा चौरसिया ,श्रीमती उर्मिला चौहान , श्रीमती पुजा सिंह ,श्रीमती कल्पना चंदनशिवे ,समाजसेवी विजय यादव , फारूखी, कृष्णा गुप्ता, साहनी भाई, जावेद भाई, दिलीप चौहान, रामजीत यादव शंकर यादव समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एंव क्षेत्रवासी स्नेही उपस्थित रहें।


कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं साथियों स्नेहीजनों एंव क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।


