आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नासिक से सेना का जवान गिरफ्तार।

Date:

■ १५ लाख रुपये लेकर पाकिस्तान को गुप्त जानकारी दी.

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नासिक छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने मोबाइल फोन के जरिए आईएसआई को अहम सैन्य जानकारियां मुहैया कराई थीं, जिससे जासूसी का खुलासा हुआ है।

आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल और एसपी हरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संदीप सिंह ने सेना से जुड़ी कई अहम जानकारियां बेची हैं। इस काम के लिए उसे अलग-अलग जगहों से करीब पंद्रह लाख रुपये मिले हैं।

संदीप सिंह २०१५ में सेना में भर्ती हुआ था और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि उसने सेना की गुप्त जानकारियां बेची थीं। पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि संदीप सिंह ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के जरिए आईएसआई को सेना की तैनाती, कैंप लोकेशन और हथियारों की तस्वीरें भेजी थीं।

यह भी पता चला है कि आरोपी ने इसके लिए 15 लाख रुपये लिए थे।आरोपी कुछ दिन पहले छुट्टी पर गया था, वह छुट्टियों में पटियाला गया था। मौका मिलते ही घरिंडा थाने की पुलिस ने उसे पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री कृष्ण समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की...

19 वर्षों से फरार चोरी का आरोपी बांद्रा से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन...