इलेक्ट्रिक बस कार से टकराई, मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की कुचलकर मौत।

Date:

■ सह्याद्री अतिथि गृह के सामने दिल दहला देने वाली घटना

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

साउथ मुम्बई के मलबार हिल इलाके में सह्याद्री राज्य अतिथि गृह के सामने से गुजरते समय बेस्ट इलेक्ट्रिक बस चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई।

यह हादसा दक्षिण मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथि गृह के सामने सुबह के समय हुआ। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और हर कोई स्तब्ध रह गया।।दक्षिण मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथि गृह के सामने से गुजरते समय बेस्ट इलेक्ट्रिक बस चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक खो गया। बस ने पीछे से आकर सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी।उसी समय कार और बस के बीच खड़ी महिला बुरी तरह कुचल गई। उसके शरीर के निचले हिस्से का दर्दनाक हाल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर बेहद भयावह दृश्य था। महिला मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारत अगला येल्लाप्रगड़ा सुब्बाराव कैसे तैयार कर सकता है ?

प्रोफ़ेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ( जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...